मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए फागिंग मशीन से दवा छिड़काव का कार्य काफी दिनों से नहीं हो रहा था। बन्ना गुप्ता आईटी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह ने इस कार्य में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर उनके समस्याओं को सुना और तत्काल मानगो नगर निगम के पदाधिकारी सुरेश यादव से बात कर अविलंब कर्मचारियों की बकाया वेतन को भुगतान करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने कहा कि 1 हफ्ते के अंदर फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव का जो अभियान चल रहा था उसे सुचारू रूप से चलाया जाए। मौके पर युवा कांग्रेस जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह पिंटू महतो पूरन सिंह रावत अमेरिका पांडे वीरू सिंह मुन्ना सिंह लड्डन खान और काफ़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे