राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू कल आएंगी झारखंड:भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू में करेंगे बिरसा मुंडा की मूर्ति में माल्यार्पण

उलीहातू से विनय शर्मा और आसिफ अंसारी की रिपोर्ट:

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी ,आपको बता दें कि 15 नवंबर 2000 को ही झारखंड की स्थापना हुई थी और प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस भी मनाया जाता है! इसी क्रम में कल देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुरमू जी झारखंड आ रही है!

जिसको लेकर उलीहातू प्रशासन पूरी तैयारी में जुड़ चुका है, डीसी शशि रंजन ने सभी दंडअधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दे दिए हैं! बिरसा मुंडा कॉन्प्लेक्स में स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी के मूर्ति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू माल्यार्पण करेंगी जिसमें प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारियां कर ली है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रखी जा रही है और सुबह 8:30 बजे से ही वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है! उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि इस कार्यक्रम को देखते हुए पूरे उलीहातू को सैनिटाइज कर दिया गया है और चारों और बेरीगेटिंग भी की गई है!