राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को झारखंड प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के अध्यक्षता और प्रदेश सचिव सदाब खान के नेतृत्व मे, झारखंड प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस दीनबंधु शर्मा की उपस्थिति में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।
युवाओं ने अपनी मन की बात को जाहिर करते हुए कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी की गौरव यात्रा को देखकर उन्होंने देश के सेवा के लिए राहुल गांधी जी के राह में खुद को समर्पण करने के लिए कांग्रेस ज्वाइन की, भारत जोड़ो यात्रा झारखंड प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हिंदपीढ़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहमान और उपाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ ने अहम भूमिका निभाई।इसमें प्रदेश के प्रभारी दीनबंधु शर्मा , प्रदेश सोशल मीडिया आईटी इंचार्ज संजय कुमार, प्रदेश मीडिया इंचार्ज उज्जवल प्रकाश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, निशा भगत, प्रदेश महासचिव मेहुल प्रसाद ,प्रिंस बट , इमरान खान,प्रिया बर्मन, रांची जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह और अन्य प्रदेश के अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सदस्यता अभियान में राहुल गांधी से प्रेरित होकर संजीव सिंह ,अविनाश सिंह ,रौनक रॉय ,कुलदीप रॉय, दिगंबर साव, मोहम्मद सुफियान, रमीज राजा, मनीष कश्यप ,मनीष कुमार ,मकसूद खान ,फैसल खान ,ओम प्रकाश, सैयद अकबर, अंकित कुमार, मिथुन कुमार, मोहम्मद दानिश ,मोहम्मद फराज, बादल तिर्की, श्याम कुमार, राज सिंह और अन्य सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

